स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या कैसी होनी चाहिए ? (What should be the routine to stay healthy?)
नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे – सुबह उठने से लेकर के रात को सोने तक की परफेक्ट दिनचर्या (Routine) के बारे में, की ये कैसी होनी चाहिए तो ज्यादा देर ना करते हुए चलिए शुरू करते हैं…
दोस्तों Health बिलकुल Wealth के जैसा है जब तक की हम इसे खो नहीं देते तब तक हमें इसकी असली कीमत समझ नहीं आती | जब कभी हमें हेल्थ से रिलेटेड कोई बड़ी प्रॉब्लम हो जाती है तब हम सोचते हैं की अब से मुझे अपनी हेल्थ पर ध्यान देना होगा | दोस्तों असल में बीमार होने से पहले अगर हम थोड़ा सा ध्यान दें तो बीमार होने का तकलीफ हमें उठाना नहीं पड़ता | पुरे दिन में जितना टाइम आप मोबाइल के ऊपर बेवजह वेस्ट करते हो अगर उतना टाइम और एनर्जी हम अपने हेल्थ पर दें तो आपकी लाइफ कितनी बदल सकती है ये आपको अंदाज़ा भी नहीं है | खैर दोस्तों मैं आज इस पोस्ट में कुछ ऐसे टिप्स बताऊंगा जिसे अगर आप ईमानदारी से फॉलो करें तो 100% आपकी हेल्थ कुछ ही दिनों में एक चमत्कारी रूप से बदल जाएगी… और आप एक अच्छी सेहत के मालिक होंगे |
1 – सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पिएँ | और याद रखें की पानी हमेशा बैठ के ही पीना चाहिए | खड़े होकर पानी पिने से घुटनो में दर्द की समस्या होने लगती है | जिनको मोटापा, कब्ज, कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों में दर्द, स्वाश दमा, एसिडिटी आदि है उनको हल्का से थोड़ा ज्यादा गरम पानी पीना चाहिए | और जो लोग सामान्य हैं वो ताम्बे के बर्तन में रखा पानी पिएँ तो उनके लिए और भी अच्छा होता है |अगर सर्दी के दिन हैं तो सभी को ही गरम पानी पीना चाहिए | इससे शरीर का टेम्परेचर ठीक रहता है |
2 – सुबह को मुंह धोने के लिए निम् के दातुन का प्रयोग करें | और हो सके तो नीम के 4-5 पत्तिओं को चबाकर खा जाएं | निम् के प्रयोग से आपके दांत अच्छे निरोग रहेंगे और मुंह से बदबू या दुर्गन्ध भी नहीं आएगी | और नीम के प्रयोग से आपके पेट की दिक्कतों का भी निदान होगा | पेट में कीड़े आदि नहीं बनेंगे और नीम के प्रयोग से आपका पाचन प्रणाली भी मजबूत बनेगा | इसके प्रयोग से आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी और पिम्पल्स आदि की समस्या भी नहीं होगी |
3 – मुंह धोने के बाद आप २-३ कलियाँ लहसुन की चबा कर खा सकते हैं | तुलसी के 4-5 पत्तिओं को चबाकर खा सकते हैं | इन सब को सुबह खली पेट खाने से बहुत लाभ हैं जैसे की – खाली पेट लहसुन खाने से पेट के सभी हार्मोन्स अच्छे से कार्य करते हैं, पेट की चर्बी नहीं बढ़ती, पेट में कीड़े नहीं बनते |जिनको मोटापे की शिकायत है या पेट की चर्बी ज्यादा बढ़ी हुई है उनको हलके गरम पानी में 2 चमच्च शहद मिला कर पीना चाहिए इससे आपकी शरीर की चर्बी काफी तेज़ी से घटने लगती है |
4 – दोस्तों सुबह को कम से कम 20 मिनट तक आपको व्यायाम करना चाहिए | अगर आप ईमानदारी से कुछ समय तक व्यायाम करते हैं तो आपको जल्द ही उसका रिजल्ट दिखने लगेगा | व्यायाम करने से हमारे शरीर की मासपेशियां खुल जाती हैं और हम अपने आप में चुस्त अनुभव करते हैं और आपका पूरा दिन बहुत ही उत्साह के साथ अच्छा गुजरता है | रोज व्यायाम करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिससे आपको कोई भी बीमारी आसानी से नहीं लगती | रोज व्यायाम करने से बुढ़ापा जल्दी नहीं आता, इससे आप काफी लम्बे समय तक अपने आप को जवान रख सकते हैं |
5 – सुबह के वक़्त आपको थोड़ी देर के लिए प्रभु स्मरण करना चाहिए | आप जिस भी भगवान में श्रद्धा रखते हों आपको थोड़ी देर उनके सामने विनती करनी चाइये प्रार्थना करनी चाहिए | दोस्तों ऐसा करने से आप के मन में एक अच्छी पॉजिटिव भावना का संचार होगा जिसके कारन आपका पूरा दिन बहुत ही पॉजिटिव तरीके से बीतेगा | इससे आपके मन की मैल का नाश होगा और आपका नजरिया और व्यक्तित्व बहुत ही पवित्र बनेगा, जिससे आपका चरित्र महान बनेगा और आपके अंदर हमेशा ख़ुशी बनी रहेगी |
6 – सुबह के वक़्त आपको नाश्ता जरूर करना चाहिए लेकिन याद रखें की सुबह का नाश्ता काफी हल्का सा हो | अब काफी लोग सुबह होते ही इडली,डोसा,पराठा आदि काफी हैवी फ़ूड ले लेते हैं और काफी ठूस-ठूस कर खा भी लेते हैं, अब ऐसे में इन लोगों का भगवान् ही मालिक | हां सप्ताह में कभी कभार थोड़ा खा सकते हैं | लेकिन दोस्तों अच्छी सेहत के लिए आपको नाश्ता हल्का करना चाहिए जैसे की – अंकुरित अनाज ले सकते हैं , फ्रूट भी ले सकते हैं, दूध ले सकते हैं | और पुरे सप्ताह में एक बार फ़ास्ट यानि की अवकाश भी देना चाहिए इससे आपका शरीर और सेहत काफी अच्छे से हैल्थी रहते हैं |
7 – दोस्तों खाना जब भी खाओ तो उसे अच्छे से चबा-चबा कर खाओ | आपको खाने में जितना भी समय लगता हो उसे दोगुना कर दो और खाना आधा कर दो | अच्छे से चबाकर खाने से खाना मुंह में ही खाने का liquid बन जाता है, इससे खाया हुआ खाना जल्दी पच जाता है | खाने के दौरान बार-बार पानी न पियें | खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पी लें और फिर खाना खाने के १ घंटे बाद ही पानी पियें | अगर आप खाने के दौरान पानी पीते हैं तो वो खाने को पेट में सड़ा देता है जिससे की खाने को पचने में काफी समय लगता है और पेट में कब्ज आदि की समस्या भी होने लगती है | खाना खाने के बाद मीठे के तौर पर गुड़ का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है | गुड़ के सेवन से आपकी कमज़ोरी दूर होती है, इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है, जो लोग गुड़ का सेवन प्रतिदिन करते हैं उनको पेट की बीमारी कभी नहीं होती | रात को खाना खाने के बाद दूध जरूर पीना चाहिए |
8 – दोस्तों रात में ज्यादा देर तक जागना नहीं चाहिए अगर आपको किसी काम से रात को जागने की जरुरत हो तो आप समय से सो जाएं और सुबह जल्दी उठकर अपना काम कर लें | सोते समय हमेशा left side की करवट लेकर ही सोना चाहिए | ऐसा इसलिए क्यूंकि हमारे stomach के बनावट के आधार पर right side या किसी और तरह से सोने पर पेट में acid harmones की problem होने लगती है जिसके कारन improper digestion, blood flow problem, heart burn आदि की समस्या होने लगती है | इसके विपरीत stomach structure के हिसाब से left side की करवट लेकर सोने से stomach acid अच्छे से digestion में help करते हैं |
9 – दोस्तों हमारी अच्छी सेहत के लिए हमारा walk करना भी बहुत जरुरी है | World Health Organisation के हिसाब से हमें रोज करीब 8000 steps चलना चाहिए | आप रोज कितना चलते हैं ये तो आप से बेहतर कोई नहीं जनता तो ईमानदारी से इसे आप ठीक करें और रोज कम से कम 8000 steps जरूर चलें |
10 – आपको अपने आस-पास का माहौल healthy रखना होगा | आपके साथ ज्यादातर जो भी लोग रहते हैं आप गौर से देखें की उनकी आदत कैसी है | अगर वो लोग junk food ज्यादा कहते हैं और कोई एक्सेरसीसे भी नहीं करते तो ऐसे में आप उनसे थोड़ा दूर ही रहें, नहीं तो आपकी आदत भी धीरे-धीरे वैसी ही होने लगेगी | अच्छी सेहत के लिए बहार का खाना आपको ignore करना चाहिए |
मेरे प्यारे दोस्तों, अगर आप ये ऊपर दिए गए tips को follow करते हैं तो यकीन मानिये कुछ ही दिनों में आपको गजब के Health Benefits दिखने लगेंगे |आपको ये Health Tips कैसी लगी हमें अपनी राय comment में लिख कर जरूर बताएं और अगर कोई सवाल हो तो वो भी जरूर पूछें, हम उन सवालों का जवाब जरूर देंगे | धन्यवाद |